फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case of 72 people arrested for burning stubble, 29 arrested

पराली जलाने पर 72 लोगों पर केस, 29 गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Case of 72 people arrested for burning stubble, 29 arrested
बहराइच। कोर्ट और सरकार की ओर से रोक के बाद भी किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाती है। जिले में पराली जलाए जाने पर अब तक 72 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि 29 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि किसानों से 1.27 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं शिथिलता पर 45 लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। जिले के 19 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। धान मड़ाई में लगीं सात कंबाइन मशीनें भी सीज की गई हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पराली न जलाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के नियम को लागू कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। कृषि विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद किसान धान काटने के बाद खेतों में पराली जला रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पराली जलाने के मामले में अब तक 72 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें 29 किसानों की गिरफ्तारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों से पराली जलाने पर 127500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उ
विज्ञापन

न्होंने बताया कि ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर 45 लेखपाल व कृषि विभाग के कर्मचारियों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गांवों में ग्राम प्रधानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जिम्मेदारी प्रशासन ने दी है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस पर प्रशासन ने 19 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। इन सभी से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा धान मड़ाई में लगीं सात कंबाइन मशीनें भी सीज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला पर पहुंचाएं पराली
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि किसान पराली को खेत में न जलाएं। पराली रिसिया में स्थित फैक्टरी पर पहुंचाएं। दूरी अधिक होने पर किसान संबंधित क्षेत्र में बनी गोशाला में पराली भेज दें, जिससे उन्हें समस्याओं से निजात मिल सकेगी। साथ ही प्रदूषण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed