{"_id":"68409ca8a0a232d28b0c5c4e","slug":"case-filed-against-step-mother-and-sisters-in-the-suicide-case-of-a-teenager-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131720-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोरी के आत्महत्या मामले में सौतेली मां व बहनों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोरी के आत्महत्या मामले में सौतेली मां व बहनों पर केस दर्ज
Thu, 05 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। ग्राम पंचायत बरवलिया निवासी नूरजहां (13) ने 31 मई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका की मामी ने उसकी सौतेली मां व बहनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। जरवलरोड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बौंडी क्षेत्र के मूसेपुर निवासी शमा बानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी ननद तहरुंनिशा का निकाह 13 साल पहले बरवलिया निवासाी हसन मोहम्मद के साथ हुआ था। निकाह के बाद पता चला कि हसन मोहम्मद ने उनकी ननद से पहले फातिका नाम की महिला से निकाह कर रखा था। निकाह के बाद उनकी ननद के एक बेटा व दो बेटियां नूरजहां व नगमा हुईं। कोरोना काल में उनकी ननद तहरुंनिशा की मौत हो गई। इसके बाद हसन की पहली पत्नी फातिमा व उसके बच्चों ने उनकी ननद के बच्चों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर बेटा मोहम्मद फरमान तो भाग कर हम सबके पास आ गया, लेकिन बेटियां वहीं रहीं। 31 मई को फातिमा ने अपनी बेटियों के साथ नूरजहां की जमकर पिटाई की। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फातिमा व उनकी बेटियोंं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच जारी है।