फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Candidates from other provinces reaching for ANM recruitment

एएनएम भर्ती के लिए पहुंच रहे दूसरे प्रांत के अभ्यर्थी

Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Candidates from other provinces reaching for ANM recruitment
बहराइच के सीएमओ कार्यालय में सोमवार को भर्ती के लिए प्रपत्रों की जांच कराते अभ्यर्थी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एएनएम पद के 236 जगहों के लिए आवेदन मांगे गए थे। शासन के निर्देश पर सीएमओ सभागार में मूल दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मूल दस्तावेज की जांच कराने के लिए पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, दादर नगर हवेली समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लोग आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग दस्तावेज जांच कराने के लिए आए। काफी गहमागहमी दिखी। मऊ निवासी एक अभ्यर्थी के पति दस्तावेज की जांच कराने आए। जिन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

शासन ने जिले में 236 उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। जिनका संचालन एएनएम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए दो माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मूल दस्तावेजों की जांच के लिए शासन ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया था। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की टीम द्वारा मूल दस्तावेजों की जांच चल रही है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग दस्तावेज जांच कराने पहुंचे। भीड़ के चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

तीन टीमों द्वारा द्वारा सभी अभ्यर्थियों के कागजात की जांच की गई। हालांकि भीड़ के चलते लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी, जिससे अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थी भीड़ के चलते काफी परेशान दिखे। नोडल अधिकारी डीपीएम सरजू खान ने बताया कि सोमवार को बहराइच के अलावा लखनऊ, लखनऊ, बाराबंकी, आमजगढ़, बुलंदशहर, बलिया, आगरा, श्रावस्ती, गोंडा समेत अन्य जिलों के लोग आवेदन लेकर आए। देर शाम तक अभ्यर्थियों की जांच की गई। जांच टीम में डीसीपीएम मो. राशिद, राष्ट्रीय किशोर के जिला समन्वयक राकेश गुप्ता समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे प्रदेश के भी आ रहे अभ्यर्थी
नोडल अधिकारी सरजू खान ने बताया कि एएनएम भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दादर नगर हवेली पश्चिम बंगाल, बिहार के भी अभ्यर्थी आ रहे हैं। सभी एक दिन पूर्व ही सीएमओ सभागार में पहुंच रहे हैं। जिससे काफी भीड़ दिख रही है।

पति लेकर पहुंचे पत्र, हुए वापस
सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मऊ निवासी एक महिला ने एएनएम पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन महिला गर्भवती है। ऐसे में महिला का पति मूल प्रपत्र लेकर जांच कराने पहुंचा, जिसे सीएमओ कार्यालय द्वारा वापस कर दिया गया। साथ ही पत्नी को लाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed