{"_id":"5fa42c068ebc3e9b874ee38e","slug":"businessman-dies-from-corona-eight-positive-bahraich-news-lko5487903199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यवसायी की मौत, आठ मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यवसायी की मौत, आठ मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। शहर के स्टेशन रोड निवासी गल्ला व्यवसायी की कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। लखनऊ के भैंसाकुंड में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। वहीं जिले में युवक समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसके साथ ही 235 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
शहर के मोहल्ला स्टेशन रोड निवासी अविनाश अरोरा (83) 12 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित निकले थे। परिवार के लोग गल्ला व्यवसायी को लेकर लखनऊ पहुंचे। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा ने बड़े भाई को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान बुधवार रात को गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। इसके बाद लखनऊ प्रशासन की टीम ने व्यवसायी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लखनऊ भैंसाकुंड में करा दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को जिले में आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि करमोहना निवासी युवक संक्रमित निकला है। इसके अलावा पयागपुर निवासी युवक लखनऊ में पॉजिटिव निकला है। हुजूरपुर के गुदुवापुर और कैसरगंज के सुतौली निवासी युवक भी संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उ
धर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 51 लोगों की एंटीजन जांच की गई वहीं 45 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। नवाबगंज विकास खंड के रुपईडीहा, बाबागंज और चरदा में भी शिविर लगा। अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 90 लोगों की एंटीजन जांच की गई वहीं 48 का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 69 लोगों की एंटीजन जांच की गई। उधर 46 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। बलहा के अमवा हुसैनपुर के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 81 लोगों की एंटीजन जांच हुई। वहीं 44 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग ने बताया कि 83 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 52 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर स्टेशन रोड निवासी समाजसेवी व प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसायी अविनाश अरोरा के निधन पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, महामंत्री दीपक सोनी दाऊजी समेत अन्य ने शोक जताया है।