फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Buses should be operated 100%, cleanliness should also be maintained.

Bahraich News: बसों का शत प्रतिशत हो संचालन, साफ-सफाई भी रहे दुरुस्त

Mon, 22 Sep 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Buses should be operated 100%, cleanliness should also be maintained.
बहराइच। रामनवमी, मां दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर रोडवेज प्रशासन शत प्रतिशत बसों का संचालन करेगा। प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार ने इस मामले में अधिकारियों को कहा है कि बस अड्डे पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए और यात्रियों के साथ नम्रता से व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बसों की पूरी तरह से जांच कराई जाए ताकि मार्ग में कोई परेशानी न हो। बसों में फर्स्ट-एड किट उपलब्ध हो, शीशे और सीटें पूरी तरह दुरुस्त हों, और चालक व परिचालक वर्दी में रहें। यात्रियों को बस अड्डे पर बैठने, पेयजल और सुलभ शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शौचालय के पास चूने का छिड़काव भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


प्रधान प्रबंधक ने कहा कि सांसद, विधायकों और दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट सुनिश्चित की जाए। बसों का संचालन मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों से होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में कोई खामी पाई गई तो संबंधित स्टेशन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed