फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bus collided with students bike In Bahraich who going to 10th-grade exams two died and third injuring

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, एक घायल

Fri, 20 Feb 2026 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 08:13 PM IST
सार

बहराइच में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा घायल हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
bus collided with students bike In Bahraich who going to 10th-grade exams two died and third injuring
हादसे के बाद एकत्र परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के नानपारा-बहराइच मार्ग पर झिंगहा घाट के पास शुक्रवार सुबह बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दो छात्रों की कुचलकर मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। रामगांव पुलिस ने मृत छात्रों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों मृतक रिश्ते में भाई लगते हैं। वही एक अन्य घायल छात्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रामगांव थाना के राजापुर माफी ग्राम निवासी मस्तराम (17) अपने बुआ के पुत्र रोहित (17) व गांव निवासी जयहिंद के साथ शुक्रवार को घर से सुबह सात बजे बाइक पर सवार होकर शहर में स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए निकला था। जब बाइक सवार तीनों छात्र बहराइच-नानपारा मार्ग पर झिंगहा घाट के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी जिसके चलते तीनों छात्र सड़क पर गिर गए। रोडवेज बस रोहित और मस्तराम को रौंदते हुए कुछ दूर आगे जाकर रुकी। जब तक आसपास के लोग दौड़ते तब तक बस चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर एकत्रित आसपास के लोग जब तक घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम करते तब तक मस्तराम व रोहित ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष गरुसेन सिंह ने घायल जयहिंद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक मस्तराम के पिता आशाराम की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को मौके से बरामद कर मृत छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे चौकी इंचार्ज अलर्ट होते तो बच सकती थी जान
जहां पर हादसा हुआ वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर रामगांव थाने की हाइवे पुलिस चौकी स्थित है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चौकी पर घटना की सूचना देने की कोशिश की लेकिन चौकी इंचार्ज मौके पर मौजूद ही नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 25 मिनट तक एक छात्र ने तड़पकर दम तोड़ा है। अगर सभी को तत्काल इलाज मुहैया हो जाता तो छात्रों की जिंदगी बचाई जा सकती थी।


हेलमेट नहीं लगाए हुए थे छात्र
बाइक सवार जिन छात्रों की बस से टक्कर हुई वह हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि अगर छात्र हेलमेट लगाए होते तो भी काफी हद तक उनकी जिंदगी सुरक्षित हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed