{"_id":"5ebd70118ebc3e903c17e816","slug":"building-structure-seen-in-the-digging-of-the-field-bahraich-news-lko5215897143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की खोदाई में दिखी भवन नुमा संरचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की खोदाई में दिखी भवन नुमा संरचना
विज्ञापन
खेत की खोदाई में दिखी भवन नुमा संरचना
पुलिस ने काम रोकवा कर पुरातत्व विभाग को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
रिसिया (बहराइच)। मोहरबा गांव में एक किसान अपने खेत में खोदाई करवा रहा था। इसी दौरान ईंटों की भवन नुमा संरचना व एक बड़ा पत्थर व कुछ धातु दिखाई दी। यह सूचना गांव में फैलने पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खोदाई रोकवा दी है। इसके साथ पुरातत्व विभाग को सूचना दी है।
रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अचरौरा के मोहरबा गांव निवासी रमेश वर्मा अपने खेत में खोदाई करवा रहे थे। इस दौरान जमीन में लाखौरी ईंटों की भवन नुमा संरचना, एक बड़ा पत्थर व कुछ धातु दिखाई दिए। इसकी जानकारी गांव वालों को मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं लोगों ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई। वहीं खोदाई कार्य रोकवा दिया है। इसके साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। पुरातन विभाग की टीम के आने के बाद ही खोदाई की जाएगी।
इनसेट
ईंटों की भवन नुमा संरचना व पत्थर दिखा
बहराइच। रिसिया के प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने खोदाई में पत्थर और धातु मिलने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो जानकारी हुई कि जमीन के अंदर लाखौरी ईंटों की एक कमरा नुमा संरचना और बड़ा पत्थर पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस लगाते हुए खोदाई रोक दी गई है। पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी गई है। टीम आने के बाद ही पूरी जानकारी हो सकेगी।