फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BSP won in bhinga and BJP in sravasti

भिनगा में बसपा व श्रावस्ती में भाजपा जीती

Sat, 11 Mar 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sat, 11 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
BSP won in bhinga and BJP in sravasti
खुशी जताते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में भिनगा विधानसभा क्षेत्र में बसपा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बाजी मारी। भिनगा में बसपा ने भाजपा से 6090 व श्रावस्ती में भाजपा ने सपा से 445 मतों से जीत दर्ज की। पहले दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था। 
विज्ञापन


इस विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के सारे आंकड़े भिनगा विधानसभा क्षेत्र में फेल हो गए। एक्जिट पोल में भिनगा में भाजपा की जीत बताई जा रही थी। यहां 220844 मत पडे़ थे। जबकि यहां बसपा के मोहम्मद असलम रायनी भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अलक्षेंद्र कांत सिंह से 6090 मतों से विजेता घोषित किए गए। असलम को 76040 व अलक्षेंद्र कांत सिंह को 69950 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


वहीं, सपा जिसका इस सीट पर मौजूदा समय में कब्जा था, उसकी इंद्राणी वर्मा को 57986 मत ही मिले। वह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त निर्दल राम अभिलाख यादव को 7423 मत मिले। यहां के 4746 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया। इसके अतिरिक्त सभी निर्दल चार हजार मतों का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल 241304 मत पोल हुए थे। उसमें से भाजपा के रामफेरन पांडे ने 445 मतों से सपा के मोहम्मद रमजान को शिकस्त दी। यहां भाजपा को 79437 व सपा को 78992 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर बसपा के सुभाष सत्या 53014 मत पाकर रहे। यहां के 4289 वोटरों ने भी नोटा का बटन दबाया। यहां रालोद के विनोद त्रिपाठी को छोड़ कर अन्य सभी निर्दल प्रत्याशी नोटा का आंकड़ा पार नहीं कर सके। 



भिनगा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व विधायक चंद्रमणिकांत सिंह के पुत्र अलक्षेंद्र कांत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अलक्षेंद्र कांत सिंह स्वयं भाजपा के  प्राथमिक सदस्य भी नहीं थे। इसके साथ ही उन्हें राजनीति का इससे पूर्व कोई अनुभव भी नहीं था। जिसके चलते चुनाव संचालन भी ठीक न होने के कारण चुनाव में शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed