{"_id":"645bd64f40793ce7ca0163c8","slug":"brothers-bier-got-up-before-sisters-doli-marriage-postponed-bahraich-news-c-13-1-227733-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहन की डोली से पहले ही उठी भाई की अर्थी, शादी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहन की डोली से पहले ही उठी भाई की अर्थी, शादी टली
Wed, 10 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 10 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। जिले के ककरहा गांव निवासी एक युवक की बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। तिलक के दिन भाई की मौत पर बहन की शादी रोक दी गई है। परिवार में मातम छाया है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम ककरहा निवासी पंकज कुमार पाल (24) फरीदाबाद में एक कंपनी में काम करते थे। पंकज की बहन फूलवती का विवाह सुजौली गांव निवासी अजय के साथ तय था। फूलवती का तिलक समारोह मंगलवार को था। बरात बुधवार को आ रही थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए पंकज फरीदाबाद से बरेली होते हुए गांव आ रहा था। मंगलवार को बरेली में सड़क हादसे में पंकज की मौत हो गई। किसी तरह तिलक समारोह तो निपट गया, लेकिन विवाह कार्यक्रम रोक दिया गया। मृतक पंकज के पिता मुंशीलाल ने रोते हुए बताया कि अब शादी की तिथि बाद में तय होगी।