फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brother attacked sister with sickle, serious

भाई ने बहन पर हंसिया से किया हमला, गंभीर

Thu, 27 Oct 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Brother attacked sister with sickle, serious
फखरपुर थानाक्षेत्र में भाई द्वारा जानलेवा हमले के बाद अस्पाल में भर्ती बहन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भैया दूज के दिन ही एक भाई अपनी बहन के लिए काल बन गया। घर के आंगन में जब पूरा परिवार दूज पूजा की तैयारियों में जुटा था तभी किसी कार्य से छत पर गई सगी बहन पर एक भाई ने हंसिया से जानलेवा हमला कर उसका गला रेत दिया। चीख सुनकर छत पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। हमले का आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ परिजनों ने बताया कि बहन पर हमला करने वाले भाई की दिमागी हालत बीते चार-पांच महीनों से ठीक नही चल रही थी। उसे ठीक करने के लिए झाड़ फूंक भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा तिगाई निवासी अनीता (20) पुत्री सियाराम ने गुरुवार को भैया दूज पर भाई की लंबी उम्र की कामना के लिया व्रत रखा था। परिवार के अन्य लोग घर के आंगन में भैया दूज के पूजन की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान अनीता किसी कार्य के लिए छत पर गयी। पीछे से पहुंचे सगे भाई सोनू ने अचानक हंसिया से हमला कर बहन के गले व शरीर पर कई वार कर दिए। इससे अनीता चीख कर गिर पड़ी। चीख सुनकर छत पर पहुंचे परिजनों ने अनीता को खून से लथपथ हालत में पड़े देखा। इलाज के लिए घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि युवती के गले व शरीर पर धारदार हथियार के तीन जख्म हैं। ज्यादा खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर बनी है। मौके पर पहुंचे सर्जन जान बचाने के लिए गले की सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फखरपुर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती पर हमला करने के आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ हमलावर सोनू के बड़े भाई शिवशंकर ने बताया कि घटना के समय वह भैया दूज के लिए चूरा कुटवाने फखरपुर गया था। उसके छोटे भाई सोनू ने अचानक उग्र होकर अपनी सगी बहन अनीता पर हंसिये से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बताया कि भाई की दिमागी हालत चार-पांच महीनों से खराब चल रही है। उसे ठीक कराने के लिए झाड़ फूंक भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed