फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brand Ambassador of Female College Principal

महिला कॉलेज की प्राचार्या बनीं ब्रांड एंबेसडर

Thu, 16 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Brand Ambassador of Female College Principal
बहराइच। स्वच्छ भारत मिशन में जिले को सर्वोच्च स्थान दिलाने को लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता मिशन की निगरानी को लेकर महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर मिशन को गति प्रदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण 2022 में होना है। सरकार की मंशानुसार इसके लिए नगर पालिका बहराइच की चेयरमैन रूबीना रेहान ने नगर को स्वच्छता की रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। चेयरमैन रूबीना ने मिशन को सफल बनाने के लिए महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी को ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने प्राचार्या को नियुक्ति पत्र प्रदान कर मिशन को अंजाम पहुंचाने का आह्वान किया है। ईओ ने बताया कि नगर को 2022 में स्वच्छता की रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या को ब्रांड एंबेसडर मनोनीत कर मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed