फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brahmins should work together to strengthen the society

समाज की मजबूती को एकजुट होकर काम करें ब्राह्मण

Mon, 04 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Brahmins should work together to strengthen the society
जरवल के धन्नी गांव में एबी शुक्ल इंटर कालेज में आयोजित अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के सम्मलेन को संब? - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरनी अवसेरी स्थित एबी शुक्ल इंटर कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के बैनर तले ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी व अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य केशवराम अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम का संचालन पंडित सुनिधि देव मिश्र ने किया।
विज्ञापन

विकास खंड जरवल की ग्राम पंचायत हरनी अवसेरी में स्थित एबी शुक्ल इंटर कॉलेज में आयोजित महासम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सर्वेश शुक्ला बहराइच ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होकर काम करना होगा, जिससे समाज की मजबूती होगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्म से ही ब्राह्मण समाज की स्थापना हुई। अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 12 जनवरी को केकेसी इंटर कॉलेज चारबाग लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर विशाल ब्राह्मण समाज की महारैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों से 12 जनवरी को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा धर्म का साथ दिया और अधर्मियों का विनाश किया।

महासम्मेलन को श्रवण कुमार द्विवेदी, कमलेश कुमार त्रिपाठी, बृजेश कुमार पाठक, डॉक्टर अवधेश शर्मा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अनमोल बाजपेई प्रदेश मीडिया प्रभारी, रामकृपाल एडवोकेट, संध्या बाजपेई प्रदेश उपाध्यक्ष, हनुमंत प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार अवस्थी, आरके त्रिपाठी, देवेंद्र शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed