{"_id":"687012c205d0c8b9fa07c3bd","slug":"bped-bpse-bba-and-bca-examinations-begin-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-133416-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बीपीएड, बीपीएसई, बीबीए व बीसीए की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बीपीएड, बीपीएसई, बीबीए व बीसीए की परीक्षाएं शुरू
Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। -संवाद
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन), बीपीएसई (बैचलर ऑफ फिजियोलाॅजी एंड स्पोर्ट्स एजूकेशन), बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) व बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की परीक्षा बृहस्पतिवार को किसान पीजी कॉलेज में शुरू करा दी गई है। सभी विद्यार्थी संजीवनी महाविद्यालय के हैं।
केंद्र व्यवस्थापक प्रो. मोहम्मद उस्मान ने बताया कि परीक्षाएं तीन पालियों में संचालित की जा रही हैं। पहली पाली में बीपीएसई पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में पंजीकृत 59 में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 52 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी विषय के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में 22 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, सभी ने परीक्षा दी।
बीसीए तथा बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के लिए एक-एक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, दोनों ने परीक्षा दी। इनकी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा अन्य परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एक बजे तक चलीं। तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई। इसमें बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर के पंजीकृत 32 में से दो अनुपस्थित रहे, 37 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीबीए छठे सेमेस्टर में 22 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, सभी ने परीक्षा दी। बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत तीनों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में डॉ. नीरज पांडेय तथा विवेक जायसवाल और कक्ष निरीक्षक के रूप में राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह तथा दिनेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।