फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   body of leopard cub was found in mustard field in Bahraich possibility of attack by some big animal

UP News: सरसों के खेत में मिला तेंदुए के शावक का शव, किसी बड़े जानवर के हमले का अंदेशा; शरीर का काफी मांस गायब

Sat, 11 Jan 2025 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 05:23 PM IST
सार

सरसों के खेत में तेंदुए के शावक का शव मिला। किसी बड़े जानवर के हमले का अंदेशा है। उसके शरीर का काफी मांस गायब है। 

विज्ञापन
body of leopard cub was found in mustard field in Bahraich possibility of attack by some big animal
सरसों के खेत में मिला तेंदुए के शावक का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में शुक्रवार की रात एक तेंदुए के शावक की मौत हो गई। खेत में तेंदुए का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और मौके पर जांच पड़ताल कर शव वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तेंदुए के मौत का कारण किसी बड़े तेंदुए द्वारा हमला किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग सुजौली वन रेंज के कठौतिया गांव निवासी कुछ ग्रामीण शुक्रवार की रात फसल रखवाली के लिए खेत जा रहे थे। इस दौरान गांव किनारे सरसो के खेत में तेंदुए का शव देख सभी सहम गए। ग्रामीणों ने तत्काल तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना सुजौली वन रेंज के अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर रेंजर रोहित कुमार वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के बाद डीएफओ के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए शव को मुर्तिहा वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां पशु चिकित्सक डॉ दीपक ने टीम के साथ तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए का किसी बड़े वन्यजीव के साथ संघर्ष में मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह का नर शावक है मृतक तेंदुआ

डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र लगभग पांच से छह माह है और यह नर शावक है। वर्तमान में मेटिंग का समय चल रहा है, इससे आपसी संघर्ष होते हैं। मौत के पीछे प्रथम दृष्टया किसी बड़े तेंदुए के हमले की संभावना है। तेंदुए का शव पीछे से खाया गया है और गर्दन पर भी दांत के निशान मिले हैं। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed