फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Blood samples of district judge and judicial officers sent for testing

Bahraich News: जिला जज व न्यायिक अधिकारियों के खून का नमूना जांच के लिए भेजा

Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Blood samples of district judge and judicial officers sent for testing
बहराइच में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के भवन में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में
बहराइच। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के भवन पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश समेत जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी के खून का नमूना एकत्रित कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएलएसए भवन में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार ने की। शिविर का आरंभ मेडिकल कॉलेज की टीम ने जिला जज का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनके खून का नमूना एकत्रित कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने प्राधिकरण के सचिव, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विराट शिरोमणि, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर यादव, न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, न्यायाधीश राकेश सिंह, न्यायाधीश कविता निगम, न्यायाधीश सुनील प्रसाद, न्यायाधीश अरविंद कुमार गौतम, न्यायाधीश आनंद शुक्ला, न्यायाधीश अनिल कुमार बारह, सीजेएम प्रतिभा चौधरी, न्यायाधीश नीलम सरोज, एसीजेएम वीरेंद्र कुमार, न्यायाधीश प्रिया कुमारी राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट बुशरा नूर, न्यायाधीश पियूषिका तिवारी, न्यायाधीश अरुण यादव, न्यायाधीश शिवानी मिश्रा, न्यायाधीश शीतल सिंह, न्यायाधीश अर्जिता वर्मा, न्यायाधीश तुबा फातिमा, न्यायाधीश रूपाली तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम जी बाजपेई व महामंत्री राजकुमार सिंह समेत दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी के खून का नमूना परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान जिला जज ने कहा कि न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व न्यायिक कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। नियमित जांच में स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान जल्दी हो जाती है और इलाज करना आसान हो जाता है। यह मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के समापन पर प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने मेडिकल टीम के मकबूल हैदर जाफरी, चिकित्सा अधिकारी अनुज कुमार, स्वास्थ्य कर्मी अनुराग मिश्रा, लैब टेक्नीशियन सौरभ अवस्थी, उमेश चंद्र व अर्जुन प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed