फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP workers made farmers aware

भाजपाइयोें ने किसानों को किया जागरूक

Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP workers made farmers aware
हहुजूरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गुदुवापुर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के दौरान पौधर? - फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय गुदुवापुर में शनिवार को भाजपा की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा सप्ताह के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने संसद में पारित बिल के बारे में किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुदुवापुर में सेवा सप्ताह के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मनाया जा रहा है। इसके तहत केक न काटकर पौधरोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह उर्फ राजू भइया ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लिए समान भाव से कार्य किया गया है। कोरोना काल में सरकार ने सभी की मदद की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने संसद में पारित बिल के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बिल किसानों के हित में है। विपक्षी सिर्फ किसानों को बरगला रहे हैं। अंत में प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री कमलराज, मंडल अध्यक्ष रामसिंह चौहान, अखंड प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार सिंह पिंटू, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed