फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP state president today will review the membership campaign

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे सदस्यता अभियान की समीक्षा

Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP state president today will review the membership campaign
बहराइच। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को जनपद के दौरे पर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष जिले में सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसकी तैयारियों में जिला संगठन जुट गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की सुबह नौ बजे घाघराघाट पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में संगठन की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पौधरोपण भी करेंगे। वह पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह के आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर गुल्लाबीर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तैयारियों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, राहुल राय, डॉ. जीतेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, नन्हेंलाल लोधी, सुनील श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed