{"_id":"60d4bbb58ebc3e2d9a2a3026","slug":"bjp-manju-and-sp-bet-on-neha-aziz-bahraich-news-lko583942248","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मंजू तो सपा ने नेहा अजीज पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मंजू तो सपा ने नेहा अजीज पर लगाया दांव
विज्ञापन
बहराइच से भाजपा की घोषित प्रत्याशी मंजू सिंह।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह की अनुज वधू मंजू सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार की देर रात जिलाध्यक्ष द्वारा पत्र जारी किए जाने के बाद गुरुवार को ही प्रत्याशी ने चार सेटों में नामांकन पत्र खरीद लिए। उधर सपा ने भी ताल ठोंकते हुए रिसिया की नेहा अजीज को चुनाव मैदान में उतार दिया है। ऐसे में अब टक्कर रोचक होने के आसार बन गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से इंतजार चल रहा था। चुनाव की घोषणा होने के बाद से भाजपा के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतारे जाने को लेकर कौतूहल बना हुआ था। बुधवार की देर शाम भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने मंजू सिंह पत्नी अतुलवीर सिंह के प्रत्याशी बनाए जाने का पत्र जारी कर दिया। पत्र जारी होने के बाद लोगों में चर्चाएं तेज हो गईं। मंजू सिंह पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह के छोटे भाई की पत्नी हैं। उन्होंने टिकट मिलने की घोषणा के बाद गुरुवार को ही डीएम कोर्ट से चार सेट में नामांकन पत्र खरीद लिए। जगह-जगह चुनाव को लेकर स्वागत और चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया।
कयासों के बीच ही गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने भी रिसिया की नेहा अजीज को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने इसकी पुष्टि की। उधर दो प्रत्याशियों के चुनाव में उतरने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर रोचक चुनाव होने के आसार बन गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिपं सदस्य मंजू सिंह ने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन
जिपं सदस्यों की संख्या-
कुल संख्या- 63
सपा- 23
भाजपा- 16
निर्दलीय- 27
नोट: बीजेपी प्रत्याशी वार्ड संख्या 49 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। जबकि वार्ड नंबर 39 से नेहा अजीज चुनी गई थीं।