{"_id":"6a0e00b22cbd8510910d3ea4","slug":"bjp-leader-dies-after-ambulance-was-not-available-for-two-hours-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-149819-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो घंटे नहीं मिली एंबुलेंस, भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो घंटे नहीं मिली एंबुलेंस, भाजपा नेता की मौत
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त।
- फोटो : पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी खामी सामने आई है। यहां दो घंटे की मशक्कत के बाद भी एंबुलेंस न मिलने से भाजपा नेता की मौत होने का आरोप उनके परिजनों ने लगाया है। मोहल्ला बशीरगंज निवासी पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त की सोमवार रात तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित लॉरी हास्पिटल ले जाने की सलाह दी। ओमप्रकाश के बेटे दिनेश गुप्त ने बताया कि वह दो घंटे तक एंबुलेंस की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। इसी दौरान उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
मामले की कराएंगे जांच
मेडिकल कॉलेज के लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस प्रभारी बासुदेव पांडेय ने बताया कि कुल छह एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें से दो एंबुलेंस कैसरगंज और मिहींपुरवा सीएचसी से संबद्ध हैं, जबकि शेष चार एंबुलेंस पर ही पूरे जिले का भार रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार एक साथ अधिक आपातकालीन मामले आने पर एंबुलेंस की उपलब्धता में दिक्कत हो जाती है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।