{"_id":"5e1f5d1f8ebc3e4b250458a9","slug":"bjp-leader-died-in-road-accident-bahraich-news-lko503268272","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रुपईडीहा। शहर की दरगाह में पैदल घर जा रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष को एक बाइक ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही बूथ अध्यक्ष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, रुपईडीहा में बाइक गिरने से एक युवक घायल हो गया। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत घोसियाना सिंघापरासी गांव निवासी विजय सोनी (35) पुत्र अमिरका सोनी भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। दरगाह के निकट पहुंचते ही एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज पुरानी बाजार निवासी मेराज कुरैशी (40) पुत्र कल्लू बाइक से रुपईडीहा गया था। देर शाम वह बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी अंतरराष्ट्रीय नेपाल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव का कहना है कि युवक खतरे से बाहर है। इलाज चल रहा है।