{"_id":"6883d881b376e0a80d06102d","slug":"bike-rider-fell-after-getting-stuck-in-barbed-wire-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134179-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कंटीले तारों में फंसकर गिरे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कंटीले तारों में फंसकर गिरे बाइक सवार
Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे घायल हसीना।
बहराइच। महसी-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार की सुबह इलाज के लिए बहराइच आ रहे बाइक सवार सड़क पर पड़े कंटीले तारों में फंसकर गिर गए। हादसे में दो महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत वैवाही के मजरा जौगोई निवासी हशमतुल की शुक्रवार (25) को तबीयत खराब हो गई थी। हशमतुल अपने रिश्तेदार सुभान अली (25) व हसीना (35) के साथ बाइक से इलाज के लिए बहराइच आ रही थीं। इस दौरान बहराइच-महसी मार्ग पर मिठवा के पास सड़क किनारे पड़े कंटीले तार में बाइक फंस गई और तीनों हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां सुभान अली की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राहगीरों के मुताबिक, तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।