फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider dies after being hit by a speeding vehicle

Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 10 May 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a speeding vehicle
बहराइच। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना के मुसगढ़ा गांव निवासी मनोरथ (55) शनिवार को किसी काम से बहराइच आए थे। शाम को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर सासरपारा गांव के निकट तेज रफ्तार वाहन से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बाइकसवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed