फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire in bike due to collision two youths burnt to death in bahraich

बहराइचः टक्कर से बाइक में लगी आग, दो युवकों की जलकर मौत

Fri, 07 Feb 2020 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
fire in bike due to collision two youths burnt to death in bahraich
टक्कर के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पयागपुर थाना क्षेेत्र के इकौना-पयागपुर मार्ग स्थित खजुरार गांव के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव कब्जे में ले लिए गए हैं।

विज्ञापन


बहराइच जिले में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। पयागपुर थाना क्षेत्र के इकौना-पयागपुर मार्ग पर देर रात करीब नौ बजे बाइक संख्या यूपी 40 वाई 3975 पर सवार दो युवक जा रहे थे। खजुरार गांव के निकट दोनों पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जब तक दोनों युवक कुछ समझ पाते, तब तक बाइक आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद बाइक सवार एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा युवक कुछ समय तक सड़क के किनारे तड़पता रहा। 10 मिनट के बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों की आयु 30 से 35 वर्ष है। शव बुरी तरह जल गए हैं। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed