फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike collision killed a bike rider

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Mon, 01 Mar 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike collision killed a bike rider
चित्तौरा (बहराइच)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर नगरौर चौराहे के पास बुलेट बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मटेरा थाना अंतर्गत गौरा धनौली गांव निवासी कमलेश यादव उर्फ रेवती रमन (27) सोमवार को बुलेट से गोंडा की ओर जा रहा था। कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर नगरौर चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, कमलेश की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed