{"_id":"642b0a6b927e18c7be08d6c6","slug":"bike-collided-with-bullock-cart-youth-died-bahraich-news-c-13-1-163930-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत
Mon, 03 Apr 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
महसी/खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में रविवार रात दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे युवक बैलगाड़ी से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पिपरी मोहन गांव में गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दो युवक घायल हो गए। हरदी थाना क्षेत्र के सरयुपुरवा माशाडीह निवासी दिग्विजय चौधरी (27) रविवार रात महसी चौराहा स्थित दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई हिमांशु (21) भी था। इसी दौरान महेश पुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में दिग्विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि घायल को मेडिकल कालेज बहराइच भेजवाया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ही पिपरी मोहन में रविवार रात बाइक सवार पंचदेवरी निवासी छोटकऊ यादव (25) व श्रीराम (26) को गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार चोटिल हो गए। महसी चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बाइक सवारों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र के ही पिपरी मोहन में रविवार रात बाइक सवार पंचदेवरी निवासी छोटकऊ यादव (25) व श्रीराम (26) को गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार चोटिल हो गए। महसी चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बाइक सवारों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन