फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bhakiyu handed over the monthly panchayat tax memorandum

Bahraich News: भाकियू ने मासिक पंचायत कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu handed over the monthly panchayat tax memorandum
श्रावस्ती। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मासिक पंचायत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम को संबोधित 19 सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशुतोष को सौंपे ज्ञापन में भाकियू जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने कहा है कि छुट्टा जानवरों के कारण आए दिन दुर्घटना हो रहीं हैं। छुट्टा मवेशी फसल बर्बाद कर रहे है। ज्ञापन में अशरफ नगर में राप्ती नदी का तटबंध बनाने, गेहूं किसानों के अभिलेखों का तत्काल सत्यापन कराने, उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार दूर कराने, जमुनहा के दामू पुरवा में डोमाई स्थित नाले पर पुल बनाने, कठौतिया माइनर से किसानों को सिंचाई की सुविधा दिलाने, आत्मा योजना के तहत किसानों का बकाया धन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के मामले में भ्रष्टाचार की जांच कराने व गन्ना केंद्रों को दलालों से मुक्त कराने की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, हरिद्वार प्रसाद, विजय कुमार व विजय गुप्ता सहित काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed