फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BDO and ADO Panchayat absent, CUG number closed

ऑफिस से नदारद बीडीओ व एडीओ पंचायत, बंद सीयूजी नंबर

Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BDO and ADO Panchayat absent, CUG number closed
फखरपुर (बहराइच)। कोविड-19 का हवाला देते हुए अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय ही नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों ने ऑफिस के बाहर बैठने वाले चपरासी को एक जवाब रटा दिया है कि कोरोना बढ़ रहा है। मैडम नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में फरियादियों को निराश होकर लौट जाना पड़ रहा है। अधिकारियों के काम करने का तरीका व फरियादियों के प्रति उनके व्यवहार की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला ने गुरुवार को फखरपुर ब्लॉक मुख्यालय का रियलिटी चेक किया तो बीडीओ व एडीओ कार्यालय से नदारद दिखे। फरियादियों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर चपरासी बैठा हुआ था। बीडीओ पूजा चौधरी का कमरा बंद था। पूछने पर पता चला कि मैडम अभी नहीं आई है। इसी दौरान फखरपुर बाजार निवासी नफीस बीडीओ से मिलने पहुंचा तो चपरासी ने बताया कि कोरोना बढ़ रहा है और आप को अपनी समस्या पड़ी है। नफीस से भी यह कहा कि मैडम नहीं आई हैं। बाद में आइएगा। फरियादी को मन मसोस कर के लौटना पड़ा। बीडीओ के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया तो वह बंद मिला।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत कार्यालय का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर देखा गया कि खिड़की भी खुली थी लेकिन एडीओ पंचायत गुलामउद्दीन जिलानी की कुर्सी खाली दिखी। बाहर निकलते समय मिले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां जल्दी कोई बैठता नहीं है। किसी के आने पर यह बताने को कहा गया है कि बाढ़ क्षेत्र में गए हुए हैं, आतेे ही होंगे। अब सवाल उठता है कि अधिकारियों के इस रवैये से सरकारी योजनाएं परवान कैसे चढ़ेंगी? फरियादियों की समस्या कौन सुनेगा? कोरोना कॉल में अब काम नहीं होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एके सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सरकारी अधिकारी और कर्मचारी लगातार ग्रसित हो रहे हैं। सरकार की ओर से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 50 फीसदी अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती का मानक रखा गया है। कम से कम लोगों को कार्यालय बुलाया जा रहा है। अगर ब्लॉक पर कोई भी अधिकारी नहीं मिलता है तो वह क्षेत्र में दौरे पर भी हो सकता है, हालांकि मामला जानकारी में आया है। जांच कराकर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। सीयूजी नंबर क्यों बंद है, इसको भी दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed