फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BC operator absconded after collecting 80 lakhs of account holders

खातेदारों का 80 लाख समेट कर बीसी संचालक फरार

Thu, 17 Nov 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
BC operator absconded after collecting 80 lakhs of account holders
पयागपुर (बहराइच)। भूपगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी सेंटर संचालक खाताधारकों का करीब 80 लाख रुपया समेट कर फरार हो गया। घटना से प्रभावित उपभोक्ताओं ने सेंटर संचालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक को देने पर उन्होंने बीसी सेंटर का संचालन एक संस्था किए जाने की बात कह कर चुप्पी साध ली। इसे लेकर ठगी का शिकार बने लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत भूपगंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी सेंटर बीते कई वर्षों से संचालित हो रहा है। केंद्र का संचालन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काशीजोत निवासी रविनंदन द्वारा किया जाता था। बीते कई माह से केंद्र संचालक द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए धन को बैंक में न जमा कर इसका उपयोग निजी कार्य में किया जा रहा था। बीसी केंद्र संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को जमा किए गए धन की रसीद तो दी जाती थी लेकिन उनका पैसा बैंक खाते में जमा न कर अपने पास रख लिया जाता था। बीते कई माह से यह खेल चल रहा था। उपभोक्ता जब खाते से पैैसा निकलवाने जाते तो केंद्र संचालक द्वारा टालमटोल कर उन्हें चलता कर दिया जाता।
विज्ञापन

गड़बड़ी का अंदेशा होने पर जब उपभोक्ताओं ने इस संबंध में बैंक जाकर खाते के बारे में जानकारी प्राप्त की तो उन्हें बीसी केंद्र संचालक की हेराफेरा का पता चला। इसकी भनक लगते ही बीसी केंद्र संचालक भी सेंटर पर ताला लगा कर फरार हो गया। ग्राम काशीजोत की पीड़ित निवासी रघुनाथ ने बताया कि उसने अगस्त माह में खाता खुलवाकर अपनी व पत्नी जगपता देवी के खाते में लगभग तीन लाख रुपया जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार वीरपुरवा निवासी भगवती चौहान ने बताया कि इस केंद्र पर अपना व परिजनों का अब तक पांच लाख रुपया जमा कराने को दे चुके हैं। पैसा जमा करने की रसीद भी उनके पास है, लेकिन बैंक में पता करने पर मालूम हुआ कि सेंटर संचालक ने खाते में कोई पैसा जमा ही नहीं किया। बीसी सेंटर संचालक द्वारा अब 80 लाख रुपया की ठगी की बात सामने आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी को पकड़ कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

बीसी सेंटर का संचालन उनके हाथ में नहीं है। यह एक संस्था के द्वारा संचालित किया जाता है। जमा व निकासी के संबंध में जो भी शिकायतें सामने आ रही हैं, उनके निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। -विजय कुमार पांडे, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed