{"_id":"5e1f59978ebc3e4afb3786c5","slug":"balcony-collapse-one-died-bahraich-news-lko503264596","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर खेल रहे बच्चों समेत छज्जा ढहा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर खेल रहे बच्चों समेत छज्जा ढहा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खैरीघाट के परागबेली गांव में बुधवार की शाम छत पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक छत का छज्जा भरभराकर ढह गया। छज्जा ढहने से दो सगे भाइयों समेत पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत परागीबेली गांव निवासी किशोरीलाल का बड़ा बेटा धर्मेंद्र (15) और उसका भाई मनीष (14) गांव निवासी अमरेश (15) पुत्र लायकराम, अनुज (6) पुत्र रामनरायन और मोहित (4) पुत्र सतनाम के साथ बुधवार की देर शाम घर की छत पर खेल रहे थे। छत का छज्जा काफी कमजोर था।
सभी खेलते-खेलते छज्जे की ओर पहुंच गए। तभी अचानक छज्जा ढह गया। जिससे सभी उसके मलबे के नीचे दब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। एंबुलेंस बुलवाकर परिवार के लोगों ने सभी बच्चों को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। जबकि अन्य चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। इमरजेंसी के चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मनीष की इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि अन्य बच्चों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।