Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Yoddha reached the final after defeating Gladiators

Bahraich News: ग्लेडिएटर्स को हरा फाइनल में पहुंची बहराइच योद्धा

Sun, 18 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bahraich Yoddha reached the final after defeating Gladiators
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।    -संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वर्गीय कुसमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का पहला सेमीफाइनल शनिवार को हुआ। इस मुकाबले में बहराइच योद्धा ने बहराइच ग्लेडिएटर्स को सात विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


बहराइच योद्धा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ग्लेडिएटर्स की टीम निर्धारित 22 ओवरों में नौ विकेट खोकर केवल 115 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आर्यन क्षितिज ने 35 और अमन पांडेय ने 34 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच योद्धा की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की। अमन पासवान के नाबाद 57 रनों के शानदार अर्धशतक की बदौलत टीम ने 18वें ओवर में ही 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्लेडिएटर्स की ओर से अनुज ठाकुर ने दो और वैभव सूरज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार पारी के लिए अमन पासवान को मैन ऑफ द मैच और अनुज ठाकुर को इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed