फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Tiger chewed alive a farmer who had gone to see the crop, family members brought the half-complete b

बहराइच: फसल देखने गए किसान को बाघ ने जिंदा चबाया, चादर में लपेटकर आधा-अधूरा शव लाए परिजन

Sun, 19 Jan 2025 01:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Jan 2025 01:17 PM IST
सार

Tiger attack in Bahraich: बहराइच में शनिवार देर रात दर्दनाक घटना घटी। यहां फसल देखने गए किसान को बाघ ने जिंदा चबा डाला। घटना ने गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन
Bahraich: Tiger chewed alive a farmer who had gone to see the crop, family members brought the half-complete b
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा वनकटी निवासी किसान को शनिवार की रात बाघ ने अपना निवाला बना लिया। किसान खेत में लगी फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह उनका क्षत विक्षत शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची सुजौली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सूचना के घंटों बीतने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे, इससे ग्रामीणों में भरी आक्रोश है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के रमपुरवा बनकटी निवासी शिवधर चौहान (65) शनिवार की रात घर से खा पी के फसल की रखवाली करने खेत गए थे। जहां उन पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह वृद्ध के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खेत पहुंचने पर उनका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बाघ के हमले की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। लेकिन वन टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश रहा। 

विज्ञापन

टुकड़ों में बिखरा था शव, चादर में लपेट कर लाए परिजन

शिवधर का शव जंगल के किनारे से बरामद किया गया। शव के टुकड़े दूर- दूर तक पडे मिले। शरीर के टुकड़ों को देख सभी सहम गए। परिजनों ने शव के टुकड़ों को ढूंढ ढूंढ कर चादर में इकट्ठा किया और गांव लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजरा लगाने की मांग

शिवधर की मौत के बाद से पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed