फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Wolves took away an innocent child sleeping with his mother

Bahraich News : मां संग सो रही मासूम को उठा ले गया भेड़ियां, खेत में मिला शव, ग्रामीण में दहशत

Mon, 29 Jul 2024 01:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Jul 2024 01:35 PM IST
सार

प्रतिभा को निवाला बनाने से पहले भेड़ियां मक्कापुरवार निवासी मासूम डेढ़ वर्ष के अख्तररजा को भी निवाला बना चुकी हैं। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत (25) को घायल कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Bahraich News: Wolves took away an innocent child sleeping with his mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले में हरदी थाना क्षेत्र में भेड़ियों का आंतक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात मां के साथ सो रही नकवा निवासी प्रतिभा (2) को भेड़ियां उठा ले गई। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश में मगजमारी करते रहे। सुबह मासूम का क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा और बिखरा हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव वालों में चीख पुकार मची रही।

विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव निवासी राकेश कुमार की दो वर्षीय बेटी प्रतिभा शुक्रवार की रात अपनी मां कजरी के साथ घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान भेड़िया ने प्रतिभा को दबोच लिया। मासूम की चीख सुना मां कजरी की नींद खुला तो बेटी को भेड़िये के जबड़े में देख उसकी चीख निकल गई। 
विज्ञापन


कजरी ने घर के अन्य परिजनों को जगाया, लेकिन तब तक भेड़िया प्रतिभा को दबोच कर खेतों की ओर भाग गया। परिजनों ने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरे में उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ रात भर मासूम की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर गेहुं के खेत में मासूम का शव मिला। बेटी का शव देख मां-बाप बिलख पड़े और गांव में सनसनी फैल गई। प्रतिभा के पिता राकेश कुमार ने कहा कि भेड़िया को पकड़ने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कइयों को घायल कर चुका है भेड़ियां
प्रतिभा को निवाला बनाने से पहले भेड़ियां मक्कापुरवार निवासी मासूम अख्तररजा (डेढ़ वर्ष) को भी निवाला बना चुकी हैं। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत (25) को घायल कर चुकी हैं।


थर्मोसेंसर कैमरों और ड्रोन से कर रहा निगरानी
भेड़िया को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजड़े लगाए गए हैं। साथ ही सात थर्मो सेंसर कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जल्द भेड़िये को पकड़ लिया जाएगा। - मोहम्मद शाकिब, वन क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed