{"_id":"64f0a2a8ebcb0300560d1a33","slug":"bahraich-news-two-bikes-collided-face-to-face-two-killed-three-in-critical-condition-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : दो बाइक की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : दो बाइक की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 31 Aug 2023 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:54 PM IST
सार
बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा -लखीमपुर हाईवे पर बुधवार की शाम दो बाईको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद सीएचसी पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा -लखीमपुर हाईवे पर बुधवार की शाम दो बाईको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौशर गुमटिहा निवासी गणेश(25) अपनी पुत्री अंशिका (04) और बहन खैरीघट थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी शबनम (80) पत्नी सांवली प्रसाद के साथ राखी बंधवाने के बाद घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नानपारा लखीमपुर मार्ग पर राजापुर कला के पास इनकी रूपईडीहा थाना क्षेत्र के जिया गांव निवासी ओंकार (40) व उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी मैना देवी (38) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ओमकार और शबनम को मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मैना देवी,अंशिका और गणेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिया सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को चिकित्सकों ने मेंडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दोनो ही परिवार रक्षाबंधन पर राखी बंधवा कर घर वापस जा रहे थे। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन