फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Two bikes collided face to face, two killed, three in critical condition

Bahraich News : दो बाइक की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu, 31 Aug 2023 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Aug 2023 07:54 PM IST
सार

बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा -लखीमपुर हाईवे पर बुधवार की शाम दो बाईको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bahraich News: Two bikes collided face to face, two killed, three in critical condition
हादसे के बाद सीएचसी पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा -लखीमपुर हाईवे पर बुधवार की शाम दो बाईको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौशर गुमटिहा निवासी गणेश(25) अपनी पुत्री अंशिका (04) और बहन खैरीघट थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी शबनम (80) पत्नी सांवली प्रसाद के साथ राखी बंधवाने के बाद घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नानपारा लखीमपुर मार्ग पर राजापुर कला के पास इनकी रूपईडीहा थाना क्षेत्र के जिया गांव निवासी ओंकार (40) व उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी मैना देवी (38) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ओमकार और शबनम को मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मैना देवी,अंशिका और गणेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिया सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को चिकित्सकों  ने मेंडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दोनो ही परिवार रक्षाबंधन पर राखी बंधवा कर घर वापस जा रहे थे। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed