फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Tricolor tampering accused dies, condition worsens in jail, death in medical college

Bahraich News : तिरंगे से छेड़छाड़ के आरोपी की मौत, जेल में बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में मौत

Thu, 03 Aug 2023 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Aug 2023 10:17 PM IST
सार

बहराइच जिले में पयागपुर थाना क्षेत्र के एक युवक को दो दिन पूर्व तिरंगे में चांद-सितारा बनाकर फहराने के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जता रहा है।

विज्ञापन
Bahraich News: Tricolor tampering accused dies, condition worsens in jail, death in medical college
युवक की मौत के बाद घर में बिलखते बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले में पयागपुर थाना क्षेत्र के एक युवक को दो दिन पूर्व तिरंगे में चांद-सितारा बनाकर फहराने के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। गुरुवार दोपहर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जता रहा है।

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुवापारा निवासी ताहिर अली (52) पर मोहर्रम जुलूस के दौरान तिरंगे से छेड़छाड़ कर उसमें चांद सितारा बनाने का आरोप था। पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका 151 में चालान कर दिया था। दो दिन से ताहिर जिला कारागार में निरुद्ध था। वहां बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बुधवार को ताहिर का बेटा अख्तरुल अन्य परिजनों के साथ उससे मिलने आया था। सुबह मुलाकात के बाद सभी 11:40 बजे चले गए थे। जिसके बाद ताहिर अपनी बैरक में चला गया था। खाना खाने के बाद वह आराम कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे कारागार चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि मृतक के बेटे ने बताया था कि ताहिर हार्ट पेशेंट था। ऐसे में ताहिर की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी फंसाया, सदमे में हुई मौत
ताहिर की मौत के बाद उसके परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ताहिर के भतीजे साबिर अली व नफीस ने बताया कि उनके चाचा को फर्जी तरीके से फंसाया गया। वीडियो में दिखने वाले लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। जो व्यक्ति गांव में नहीं था, उसकी गवाही पर उनके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया। जिसके चलते वह सदमे में थे। गुरुवार को जब वह लोग मिलने गए थे, तब भी वह इस बात का जिक्र कर रहे थे। दोनों ने बताया कि एसडीएम पयागपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed