फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Husband gave triple talaq over phone, then wife committed suicide

Bahraich News : पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या, चार साल पहले हुआ था विवाह

Wed, 06 Dec 2023 06:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Dec 2023 06:36 AM IST
सार

दो दिन पहले एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया था। इससे परेशान महिला ने मंगलवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Bahraich News: Husband gave triple talaq over phone, then wife committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन पहले एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया था। इससे परेशान महिला ने मंगलवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। बहराइच जिले में रिसिया थाना क्षेत्र स्थित अपने मायका डिहवा गांव में मंगलवार को मुस्कान (24) पत्नी सहबान ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका मुस्कान का निकाह थाना नवाबगंज क्षेत्र के अलीनगर खुर्द गांव निवासी सहवान के साथ हुई थी।

विज्ञापन

 

मृतका के पिता जनन ने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान का पति सहबान उसका काफी समय से उत्पीड़न कर रहा था। इसी के चलते वह इन दिनों अपने मायके डिहवा गांव आई थी। आरोप है कि मुस्कान को उसके पति ने दो दिन पहले फोन पर तीन तलाक देते हुए घर कभी न लाने की बात कही थी। इसी से परेशान मुस्कान ने आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर माैके पर पहुंच जांच की जा रही है। मृतका के पिता जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को उसका पति सहबान काफी परेशान करता था। पत्नी से विवाद करके वह बीते दस दिन पूर्व मुंबई भाग गया था। इसके बाद फोन से दहेज की मांग को लेकर धमकाया करता था। आरोप है कि दो दिन पूर्व फोन से पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। मृतका के भाई अली हुसैन ने बताया कि बहन की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed