फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Five youth coming home from Delhi become victims of food poisoning, one died

Bahraich News : दिल्ली से घर आ रहे पांच युवक फ़ूड प्वाइजन के शिकार, एक की मौत

Fri, 26 Jul 2024 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

दिल्ली में कमाने गए पांच मजदूर बृहस्पतिवार की रात फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। हालत खराब होने पर सभी मजदूर प्राइवेट गाड़ी बुक कराकर घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते बरेली व सीतापुर के बीच एक मजदूर की रात में मौत हो गई।

विज्ञापन
Bahraich News: Five youth coming home from Delhi become victims of food poisoning, one died
घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कमाने गए पांच मजदूर बृहस्पतिवार की रात फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। हालत खराब होने पर सभी मजदूर प्राइवेट गाड़ी बुक कराकर घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते बरेली व सीतापुर के बीच एक मजदूर की रात में मौत हो गई। जबकि चार मजदूरों को सीएचसी चर्दा में भर्ती कराया गया। इसमें तीन बेहोशी की हालत में थे। रात भर इलाज के बाद सभी मजदूरों के स्वस्थ होने पर शुक्रवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया। उधर मृतक के परिजनों ने उसकी अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधनगरा निवासी गोकरन (40), जगत (18), कौशल (25), राम धीरज (30), सुरेश (19) दिल्ली के तराई काले खां में मेट्रो ब्रिज में काम करने गए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार की सुबह सभी लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। गोकरन की हालत ज्यादा बिगड़ने पर सभी लोगों ने बोलेरो गाड़ी बुक कराई और अपने गांव चल दिए। आते समय देर रात रास्ते में गोकरन की मौत हो गई। वाहन चालक ने चर्दा सीएचसी में सभी को भर्ती कराया। इसमें गोकरन को डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि चार स्टाफ नर्स अजय विश्वकर्मा और आरती, फार्मासिस्ट आशुतोष वर्मा, वार्डब्वाॅय अमित राव ने सभी का उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जिससे काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। उधर युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन


सप्लाई का पानी पीने से हुए थे बीमार
स्वस्थ होने के बाद मजदूरों ने बताया कि दिल्ली में वे लोग राशन खरीदकर खाना बनाकर खाते थे, लेकिन सप्लाई का पानी पीते थे। पानी ठीक न होने के कारण सभी लोग बीमार पड़ गए थे। हालत खराब होने पर बोलेरो गाड़ी बुक कराकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गोकरन की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के मजदूर भी इसी तरह बीमार पड़ने से अपने-अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले कमाने गए थे सभी मजदूर
स्वस्थ होने के बाद सभी मजदूरों ने बताया कि वे लोग मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। गांव में काम न मिलने के कारण सभी लोग दो महीने पहले दिल्ली कमाने गए थे। सभी लोग काले खां में मेट्रो ब्रिज निर्माण में मजदूरी करते थे।


फूड पॉइजनिंग के शिकार पांच लोग गंभीरावस्था में देर रात लाए गए थे। इसमें से एक अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। शेष चार लोगों का इलाज करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। - डॉ.अर्चित श्रीवास्तव, सीएचसी चर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed