फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Female leopard synonymous with terror imprisoned in cage

Bahraich News : पिंजरे में कैद हुई आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ, ट्रांस गेरुआ के जंगलों में छोड़ा गया

Sun, 12 Mar 2023 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 12 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

मोतीपुर रेंज क्षेत्र में बीते महीने से तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा था। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर एक बालिका समेत दो लोगों को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में थे।

विज्ञापन
Bahraich News: Female leopard synonymous with terror imprisoned in cage
पिंजड़े में कैद मादा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में रविवार की सुबह एक मादा तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गई। खेत की ओर निकले ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो सभी ने वन टीम को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों व चिकित्सकों ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया। मादा तेंदुए के कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का मानना है कि इसी ने बीते महीने के हुए हमलों को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


मोतीपुर रेंज क्षेत्र में बीते महीने से तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा था। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर एक बालिका समेत दो लोगों को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से मोतीपुर रेंज के सोमईगौढी गांव में मालती यादव के खेत में पिंजड़ा लगाया गया था। जिसमें रविवार की सुबह एक मादा तेंदुआ कैद हो गयी।
विज्ञापन


तेंदुए के कैद होने की जानकारी होते हुए वन रेंजर महेन्द्र मौर्य वन टीम के साथ गांव पहुंचे और रेंज कार्यालय ले जाया गया। जहां तीन सदस्यीय चिकित्सकों ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने पर वन टीम ने तेंदुए को ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। ग्रामीण पूर्व में हुए हमलों में इसी मादा तेंदुए के शामिल होने और इसके पकड़े जाने के बाद हमले बंद होने की उम्मीद लगाए हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी उम्र लगभग साढ़े तीन वर्ष है। तेंदुए को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed