फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich-Nepalganj rail line will be broad gauge

बहराइच-नेपालगंज रेल लाइन होगी ब्राडगेज

Fri, 19 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bahraich-Nepalganj rail line will be broad gauge
नेपालगंज-रुपईडीहा मीटर गेज निर्माण को लेकर जांच करने पहुंचे रेलवे के अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। कोरोना की दहशत के बीच ही विकास ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बहराइच-नेपालगंज रोड रेल प्रखंड को ब्राडगेज में परिवर्तित किए जाने की कवायद लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के चीफ इंजीनियर ने बहराइच-नेपालगंज रोड रेल प्रखंड का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि प्रखंड पर पड़ने वाले पुल व पुलिया का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे ब्राडगेज की लाइन का निर्माण शुरू होगा। जल्द ही कार्य को प्रगति पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच-नेपालगंज रोड (रुपईडीहा) रेल प्रखंड अभी तक मीटरगेज है, जबकि रुपईडीहा क्षेत्र के अलावा नेपालगंज के हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। नेपाल से होने वाले व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह प्रखंड काफी महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने मीटरगेज रेल लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिए संसद सत्र में आवाज उठाई थी। सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने नेपालगंज-बहराइच रेल मार्ग को ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिए बजट अवमुक्त किया। 65 किलोमीटर रेल लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित करने की हरी झंडी दी। कोरोना संक्रमण का दौर धीरे-धीरे कम होने पर रेल मंत्रालय ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोरखपुर रेल मंडल के चीफ इंजीनियर बीपी अवस्थी ने विशेष रेल से बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे मार्ग पर किए गए अंडरपास कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाएं जांचीं। चीफ इंजीनियर ने बताया कि 65 किलोमीटर रेल ट्रैक पर पड़ने वाले सभी पुलिया व पुल का नवीनीकरण ब्राडगेज लाइन के तहत किया जाएगा, जिससे बड़ी लाइन की रेलगाड़ी के संचालन में दिक्कत न हो। चीफ इंजीनियर ने बताया कि जल्द ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक नेपालगंज रोड समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो गोंडा तक हो जाएगा ब्राडगेज
नेपालगंज रोड से बहराइच स्टेशन की दूरी 65 किलोमीटर है। तीन वर्ष पूर्व बहराइच से गोंडा रेल लाइन ब्राडगेज में परिवर्तित हो चुकी है। ऐसे में बहराइच से नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन तक ब्राडगेज लाइन पूरी होने पर गोंडा तक सीधे जिले के लोग बड़ी रेल लाइन का सेवा ले सकेंगे। लोगों को लंबी दूरी तय करने में कम लगेगा।

रिसिया पहुंची ट्रेन, जमा हुई भीड़
रिसिया। बहराइच-नानपारा रेलखंड के रिसिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर शाम ट्रायल के लिए इंजन ट्रेन के कोच के साथ पहुंचा था। कई माह से ट्रेन का संचालन पूरी तरह से बंद है। अचानक ट्रेन के पहुंचने की सूचना पर रिसिया बाजार के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ट्रेन को देखने के लिए लोग एकत्र हो गए। ट्रेन के चालक से उसके चलाए जाने के बारे में जानकारी लेने लगे। इस बारे में बहराइच के स्टेशन अधीक्षक मदन मोहन प्रसाद ने बताया कि रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग और ट्रैक का ट्रायल लेने के लिए इंजन और कोच आए थे, जो मैलानी को वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed