फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Ground Report From healthcare services to development works know How much has district landscape chan

Bahraich Ground Report: स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर विकास कार्यों तक, कितनी बदली जिले की सूरत? देखिए रिपोर्ट

Sat, 13 Jun 2026 03:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Akash Dubey Updated Sat, 13 Jun 2026 03:51 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम ने सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों जैसे मुद्दों पर लोगों की राय जानी। स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव लिए। सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से उनके जीवन में आए बदलावों को भी जाना। देखें यह रिपोर्ट-

विज्ञापन
Bahraich Ground Report From healthcare services to development works know How much has district landscape chan
बहराइच ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर अमर उजाला की टीम जमीनी परिवर्तनों को समझ रही है। इसी क्रम में टीम बहराइच पहुंची। टीम ने यहां के निवासियों से बातचीत की। लोगों से नानपारा बाईपास के निर्माण से आने वाले परिवर्तन, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई। इस ग्राउंड रिपोर्ट में बहराइच में आए बदलावों की हकीकत सामने आई।

विज्ञापन


नानपारा बाईपास से लोगों के जीवन ने आया कितना बदलाव?
इस सवाल का जवाब देते हुए स्थानीय निवासी जयजय अग्रवाल ने बताया कि इसके बनने से बहुत फायदा हुआ। शहर को जाम से निजात मिली। पहले बहुत ज्यादा जाम होता था। अब सारे बड़े वाहन बाहर से निकल जाते हैं। पहले हम लोगों को लखनऊ जाने में कम से कम 4-5 घंटे लगते थे। आज डेढ़ से 2 घंटे के अंदर हम लोग पहुंच जाते हैं।  शहर में सारी रोडें बन गईं जो बिल्कुल जर्जर स्थिति में थीं। योगी जी का काम बहुत ही सुंदर है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनको पसंद करते हैं।
विज्ञापन


यहां विस्तार से देखिए पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं कितनी हुईं मजबूत?
इस सवाल का जवाब तलाशते हुए हम पहुंचे, यहां स्थित मेडिकल कॉलेज में। यहां कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजय खत्री ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज साल 2019 में शुरू हुआ और इसमें शुरुआत में 100 एमबीबीएस की सीटें थीं। इस समय 2026 में हमारे दो बैच निकल चुके हैं। पांच विषय में पीजी अभी चल रहा है। 55 पीजी छात्र हैं, इसके अलावा हमारे चार बैच नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। जिसमें एक बैच में 60 विद्यार्थी हैं। पैरामेडिकल के तीन बैच चल रहे हैं। जिसमें 90 स्टूडेंट प्रति बैच हैं। इसके अलावा हमारे पास 50-50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बन रहा है। 

यहां विस्तार से देखिए पूरी बातचीत-


जिले के विकास को कितनी मिली रफ्तार?
इस सवाल की तलाश में हमारी टीम सुहेलदेव स्मारक जा पहुंची। यहां स्थानीय निवासी सुखदेव पांडेय ने बताया कि 2025 में यह बनकर तैयार हुआ। स्मारक बनने से पहले यहां पर झाड़ियां थीं। यहां पर पार्क, रोड बनी हुई हैं। दुकानें हैं, कैंटीन है। महाराज सुहेलदेव का मंदिर भी है। इसके बनने से यहां आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले बीच में गेट बंद भी था। अब गेट चालू हो गया है। अंदर वीआईपी गेस्ट हाउस है। फेस्टिवल हॉल है और डॉरमेट्री धर्मशाला है। लैट्रिन, बाथरूम और पार्किंग, हर चीज की व्यवस्थाएं हैं। 

यहां विस्तार से देखिए पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed