फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich-Gonda highway will be widened with 50 crores

Bahraich News: 50 करोड़ से चौड़ा होगा बहराइच-गोंडा हाईवे

Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bahraich-Gonda highway will be widened with 50 crores
बहराइच-गोंडा हाईवे। - फोटो : बहराइच-गोंडा हाईवे।
बहराइच। जिले से पयागपुर होते हुए गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या का सफर तय करने वाले यात्रियों की राह सुगम होने वाली है। साथ ही गोंडा हाईवे पर होने वाले हादसों पर लगाम भी लगेगी। लोक निर्माण विभाग बहराइच-गोंडा हाईवे को तीन मीटर चौड़ा कर 10 मीटर करेगा। विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से मुहर लगते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा हाईवे से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। मंडल मुख्यालय होने से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और लंबी दूरी के मालवाहक वाहन भी इसी से गुजरते हैं। अभी हाईवे सात मीटर ही चौड़ा है। इसके चलते मार्ग पर आए दिन जाम लगता है और चौड़ाई कम होने के चलते ओवरटेक करते समय हादसे भी होते हैं। इन समस्याओं से जल्द ही राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बहराइच-गोंडा हाईवे के 18 किमी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 50 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। विभाग के अनुसार पहले चरण में बहराइच खुटेहना तक 10 किमी और फिर पयागपुर से विशेश्वरगंज के आठ किमी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। शासन की ओर से हरी झंडी मिलते ही तेजी के साथ चौड़ीकरण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
दोनक्का, पयागपुर व विशेश्वरगंज को जाम से मिलेगी निजात
बहराइच-पयागपुर हाईवे के 10 मीटर चौड़ा होने से सबसे ज्यादा फायदा दोनक्का तिराहे, पयागपुर कस्बे व विशेश्वरगंज कस्बे में लगने वाले जाम में फंसने वाले राहगीरों को होगी। बता दें कि मार्ग के संकरा होने से पयागपुर व विशेश्वरगंज कस्बे में आए दिन जाम लगता है। वहीं शादियों के सीजन में दोनक्का तिराहे पर घंटों लोग जाम में जूझते हैं।

कोट-
स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
बहराइच-गोंडा हाईवे के 18 किमी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 50 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही चौड़ीकरण शुरू करवाया जाएगा।
अमर सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed