Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: पर्यटकों ने लिया जंगल की सैर का आनंद

Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को दूरदराज व आसपास के पर्यटक सुबह से ही जुटने लगे। पूरे दिन धूप नहीं निकली। ऐसे में पर्यटक अलाव तापते नजर आए। 100 रुपये का निर्धारित शुल्क जमाकर कर पर्यटकों ने बोट सफारी व जंगल सफारी का आनंद लिया। वहीं, छह की क्षमता के विपरीत नावों पर 10 लोग सवार दिखे। वन निगम के अधिकारी अक्षत सिंह ने बताया कि आठ लोगों को भी एक साथ बोटिंग कराया जाता है। दोपहर तीन बजे तक पर्यटकों की संख्या 500 के आसपास बताई गई।
विज्ञापन

जगह-जगह पोस्टर चस्पा होने के बावजूद पर्यटक बिना मास्क जंगल की सैर करते नजर आए। कुछ वन कर्मी भी बिना मास्क ड्यूटी करते दिखे। लखीमपुर के ढखेरवा से पहुंचे राम सनेही, शिव कुमार, सतीशचंद्र व राजीव कुमार ने बताया कि कतर्नियाघाट में इस बार कुछ नया नहीं दिखा। बेहतर बनाने की जरूरत है। नानपारा से पहुंचे सलमान, लल्लन मलिक और अहमद उमर ने बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed