फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: कतर्निया को पर्यटन केंद्र के तौर पर करें विकसित

Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के एक रिसॉर्ट में छह जनवरी को जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट की बैठक होनी है। इसमें उद्यमियों व व्यापारियों को जिले में निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी को लेकर सोमवार को डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि पूरी तैयारी के साथ उद्यमियों के सामने प्रेजेंटेशन करना है। साथ ही कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार व महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर पर्यटन क्षेत्र में भी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इस समिट का अमर उजाला भी मीडिया पार्टनर रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि समिट में एमएसएमई, पर्यटन, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना, टैक्सटाइल, स्ट्राटअप नीति, चीनी व खाद्य प्रसंस्करण विभागों के लिए जारी नवीन नीति का प्रभावी ढंग से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। निर्देश दिया कि अधिकारी ड्रेस कोड व पूरी तैयारी के साथ जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लें। समिट में उद्यमियों व व्यापारियों की जिज्ञासाओं का संतोषजनक उत्तर दिया जाना चाहिए। बैठक में सीडीओ कविता मीना, एडीएम मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ. एसके सिंह, सीएमएस डॉ. ओपी चौधरी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय खत्री, उप निदेशक कृषि डॉ. टीपी शाही, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पर्यटन उद्योग के विकास पर बहुत जोर दे रही है। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार व निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसिल किया जाना चाहिए। इससे निवेश को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेने व निवेश के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में गन्ना, केला, मसाला व सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए संभावनाओं की कमी नहीं है। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र विस्तार को देखते हुए निर्यातक भी जिले के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed