{"_id":"639cb1a025b7ce2ba475d065","slug":"bahraich-bahraich-news-lko662198984","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परीक्षार्थी बढ़े, कम हुए केंद्र, कैसे थमेगी नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परीक्षार्थी बढ़े, कम हुए केंद्र, कैसे थमेगी नकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण में जमकर मनमानी बरती गई। इसके चलते बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद परीक्षा केंद्रों की संख्या को पिछले साल के मुकाबले घटा दिया गया। ऐसे में कई परीक्षा केंद्रों पर जुटने वाली परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ परीक्षाओं की शुचिता पर ही सवाल खड़े करने लगी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बीते सप्ताह जारी सूची में 99 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के बतौर चिह्नित किया गया है। बीते साल जिले में 53575 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 64058 परीक्षार्थियों के लिए जिम्मेदारों ने मात्र 99 परीक्षा केंद्र ही घोषित किए हैं। इस कारण कई विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय कर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की परेशानी उठानी पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों की जारी सूची पर 14 दिसंबर तक सुझाव व आपत्तियां मांगी गई थी। निर्धारित समयावधि तक डीआईओएस कार्यालय को निर्धारित परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कुल 57 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
इनमें से अधिकांश विद्यालयों द्वारा परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के होने की बात कहते हुए जारी सूची में बदलाव की मांग की है। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि केंद्रों के निर्धारण में बरती गई मनमानी के कारण ही इस बार बीते लंबे समय से परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे कई विद्यालयों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। इनकी जगह कुछ नए विद्यालयों को केंद्र बनाने की तैयारी है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद केंद्रों की संख्या में कमी कर दिए जाने पर भी कई विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए सभी आपत्तियां संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सौंप दी गई हैं। एसडीएम द्वारा आपत्तियों की जांच कर 17 दिसंबर की शाम डीआईओएस कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद 18 दिसंबर को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची घोषित होगी।
परिषद द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। जिनकी जांच सक्षम अधिकारियों द्वारा की जा रही है। परीक्षा केंद्र के संबंध में अंतिम निर्णय जिलाधिकारी द्वारा लिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र मानक के अनुसार की बनाए जाएंगे। जिससे परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्ण व नकलविहीन माहौल में कराया जा सके। -उदयराज, प्रभारी डीआईओएस