{"_id":"6394c43d08d72b1e84626e8d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko661230141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
बहराइच। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में जिले के अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए दो तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी की है। वहीं, चार तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि सुधार न हुआ तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। आईजीआरएस पोर्टल पर रैंकिंग में तहसीलों की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मिहींपुरवा (मोतीपुर) व कैसरगंज के उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
इसके अलावा सदर, नानपारा, पयागपुर व महसी की स्थिति भी अच्छी न पाए जाने पर उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों से तीन दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर इन अधिकारियों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी मनोज व मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि अपने स्तर पर भी निस्तारण की समीक्षा कर लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित करें। इन पर कार्रवाई भी करें।