फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नेपाल में मतदान आज, सीमा पर बढ़ी चौकसी

Sat, 19 Nov 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में प्रतिनिधि व प्रदेश सभा के सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुुरक्षा के बीच मतदान होगा। इसे लेकर सीमा सील कर चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार से आवागमन खोल दिया जाएगा। वहीं, सीमा बंद होने की जानकारी न होने के चलते नेपाल जाने के लिए रुपईडीहा में सीमा पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नेपाल में 20 नवंबर को मतदान होगा। सीमा खुली होने से अराजक तत्वों द्वारा चुनाव प्रभावित करने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से सीमा सील की गई है। नेपाल सीमा से सटे मुर्तिहा, मोतीपुर, सुजौली व नवाबगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। रुपईडीहा में सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर रही है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ, एंबुलेंस व मरीजों को आने-जाने की सुविधा पूर्व की तरह दोनों देशों की तरफ से प्रदान की जा रही है। नेपाल में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को सीमा खोल दी जाएगी। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed