फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के मामले में सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड परीक्षा की 750 सादी उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। कॉलेज के सफाईकर्मी को प्रधानाचार्य ने निलंबित कर दिया। ये वहीं, प्रधानाचार्य हैं जिन्हें अपना पक्ष रखने व उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के लिए कई बार नोटिस जारी की जा चुकी है। मामले में डीआईओएस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

मिहींपुरवा स्थित शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में बीते मार्च में आयोजित बोर्ड परीक्षा के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 750 सादी उत्तर पुस्तिकाएं लापता हो गईं थीं। इन्हें जमा कराने के लिए उच्चाधिकारियों ने कई बार कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश दुबे को नोटिस जारी की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर डायट प्राचार्य/प्रभारी डीआईओएस उदयराज ने प्रधानाचार्य को फिर नोटिस जारी करते हुए बीते 4 नवंबर तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने की समय सीमा निर्धारित की थी।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद भी प्रधानाचार्य ने उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं कराईं। उधर, मामले में लीपापोती करने के लिए शुक्रवार को विद्यालय के सफाईकर्मी राजाराम को प्रधानाचार्य योगेश दुबे ने निलंबित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी डीआईओएस कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed