{"_id":"6362af931b095f4596233b73","slug":"bahraich-bahraich-news-lko655315648","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर गड्ढे देख भड़के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर गड्ढे देख भड़के मंत्री
विज्ञापन
बहराइच। सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य की गुणवत्ता परखने शहर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को भाजपा कार्यालय तक जाने वाली सड़क ही गड्ढे मुक्त नहीं मिली। इस पर भड़के विभागीय मंत्री ने सभी बदहाल सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त बनाने का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की खामी अथवा घटिया कार्य मिलने पर जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के बाद मंत्री ने डीएम व अन्य प्रशासनिक व विभागीय अफसरों के साथ किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक भी की।
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में हो रहे घटिया कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं की पीड़ा विभागीय मंत्री के समक्ष फूट पड़ी। उन्होंने शिकायत की मरम्मत व निर्माण कार्य के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हो रही है। इसके चलते ही भाजपा कार्यालय तक पहुंचने वाली सड़क को भी अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। सड़कों पर गड्ढों को भी मंत्री के निरीक्षण की जानकारी के बाद रातों रात पैचिंग कार्य कर कुछ हद तक सुधारा गया है।
इस पर भड़के लोक निर्माण मंत्री ने मौके पर मौजूद विभागीय अभियंताओं व अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेताया कि सड़क निर्माण के कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। इसके बाद विभागीय मंत्री ने स्वयं भाजपा कार्यालय तक जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि रात-दिन कार्य कराते हुए सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त कर बेहतर बनाया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई पर सीधे जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने के बाद लोक निर्माण मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय व प्रशासनिक अफसरों के साथ एक बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि संपर्क मार्गों का नवीनीकरण, मरम्मत व गडढ़ामुक्त कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस लिए सभी लोग एकजुटता के साथ सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराए। मार्गों के अच्छे निर्माण कार्य से सड़क हादसों पर काफी हद तक रोक संभव होगी।
बैठक के दौरान सांसद बहराइच ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर मिहींपुरवा क्षेत्र की सड़कों, विधायक महसी ने बेलहा-बेहरौली तटबंध के सर्विस रोड के गैप को पूरा करने के साथ मार्ग का चौड़ीकरण, विधायक पयागपुर ने सिलौटाघाट व चंदईपुर सेतु निर्माण को पूर्ण कराने और विधायक नानपारा ने तकियाघाट व गढ़ीघाट के सड़क व अप्रोच मार्ग के कार्य को पूर्ण कराये जाने की मांग उठायी। इस दौरान डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि बीते दिनों हुई अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण जिले के 208 गांव प्रभावित हुए थे। इसकी चपेट में आकर जिले की 570 किमी लंबाई में 300 से अधिक सड़के क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनका आंकलन कर दुरुस्त बनाने का कार्य कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के मंत्री का काफिला जब सड़क की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम आवास से भाजपा कार्यालय की ओर मुड़ा तो वहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के माथे पर पसीना दिखने लगा। इस दौरान सड़कों पर मिले घटिया पैचवर्क कार्य पर मंत्री ने नाराजगी भी जताई। विभागीय मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी के जेई व अन्य अभियंता अपनी साइड पर कार्य कराने को लेकर बीती देर रात से ही ठेकेदारों के साथ मुस्तैद नजर आने लगे थे। खामियां छिपाने के लिए मंत्री के निरीक्षण से जुड़ी सड़कों के साथ ही डीएम चौराहे के पास व भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग को रातों रात दुरुस्त करवाया गया।
जिले में लोक निर्माण विभाग से जुड़े ठेकेदारों ने भी लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि रायल्टी के नाम पर बहराइच लोक निर्माण विभाग द्वारा छह गुना से अधिक जुर्माना लगाया जा रहा है। संबंधित बाबू द्वारा यह बताया गया कि ठेकेदारों से वसूली जाने वाली रायल्टी की इस धनराशि को कहीं और इस्तेमाल किया जा रहा है। इस लिए जुर्माना लगाए जाने पर तत्काल रोक लगाई जाए।