{"_id":"636160ea7dd4326e8c7f0d6c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6551662137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुला धान खरीद का खाता, कई केंद्रों पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुला धान खरीद का खाता, कई केंद्रों पर ताला
विज्ञापन
बहराइच। धान की सरकारी खरीद का कार्य मंगलवार को जिले में निर्धारित क्रय केंद्रों पर शुरू हुआ। हालांकि खरीद के पहले दिन कोई भी किसान किसी भी खरीद केंद्र पर अपना धान बेचने को नहीं नहीं पहुंचा। इससे क्रय केंद्रों पर खरीद का खाता भी पहले दिन नहीं खुल पाया। किसानों के न पहुंचने से खरीद के पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा दिखा। विभागीय स्तर पर भी खरीद कार्य को लेकर बरती गई लापरवाही से पहले दिन कई खरीद केंद्रों पर ताला लटकता दिखा। हालांकि इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने गल्ला मंडी स्थित धान क्रय केन्द्रों का जायजा लेकर उजागर खामियों को तत्काल दूर कराने का निर्देश संबंधित केंद्र प्रभारियों को दिया।
किसानों की उनकी धान उपज का उचित मूल्य दिलवाने के लिए इस बार जिले में 102 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार से शुरू हुई धान खरीद का पहला दिन सन्नाटे में बीता। इस दौरान केंद्र प्रभारी दिन भर खरीद कार्य शुरू करने के लिए किसानों के आने का इंतजार करते रहे। खरीद केंद्रों पर छाए सन्नाटे को देखते हुए ही कई केंद्र प्रभारियों ने तो अपने केंद्रों का ताला खोलने तक की जहमत तक नही उठाई। खरीद के पहले दिन व्यवस्था परखने को विपणन अधिकारी संजीव सिंह शहर के गल्ला मंडी में संचालित धान क्रय केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बरसात के चलते धान में नमी है। इसी कारण खरीद कार्य के पहले दिन किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। जिन केंद्रों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है, उनकी जांच करवा कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।