फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रोजेक्ट अलंकार से बदलेगी माध्यमिक विद्यालयों की सूरत

Sun, 23 Oct 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास में पढ़ने की सुविधा तो मिलेगी ही अन्य समस्याओं का निस्तारण भी हो सकेगा। इसके लिए शासन की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार का शुभारंभ किया गया है। शीघ्र ही जिले के राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों की दशा में सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत जिले के राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, विद्यालयों में टाइल्स लगवाने, शौचालय की स्थापना व छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक फर्नीचर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान समय जिले में 53 सरकारी व 28 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए बजट सरकार द्वारा दिया जाएगा। जबकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आने वाली कुल लागत का आधा खर्च विद्यालय प्रबंधक को वहन करना होगा। डायट प्राचार्य व प्रभारी डीआईओएस उदयराज ने बताया कि शीघ्र ही विद्यालयों का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed